Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी

धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया

क्रिकेट विश्व कप के एक अहम मैच में इंग्लैंड के विरुद्ध भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

भारत ने एक बदलाव किया है जबकि इंग्लैंड ने दो नए खिलाड़ियों को जगह दी है.

भारत ने बांग्लादेश के विरुद्ध काफ़ी पिटे गेंदबाज़ एस श्रीसंत की जगह पीयूष चावला को शामिल किया है.

माना जा रहा है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को स्पिन से परेशान करने के लिए चावला को शामिल किया गया है.

चावला ने ही बंगलौर में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हुए अभ्यास मैच में चार विकेट झटककर जीत भारत की झोली में डाल दी थी.

इंग्लैंड ने स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह अजमल शहज़ाद को शामिल किया है. ब्रॉड पेट ख़राब होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं.

रवि बोपारा की जगह माइकल यार्डी को शामिल किया गया है.

भारत ने बांग्लादेश को पहले मैच में 87 रनों से ढाका में हराया था जबकि इंग्लैंड ने पहले मैच में नीदरलैंड्स को नागपुर में पस्त किया था.

ये मैच पहले कोलकाता में होना था मगर ईडन गार्डन्स समय से तैयार नहीं हो पाने की वजह से मैच बंगलौर स्थानांतरित कर दिया गया.

टीमें इस प्रकार हैं-

भारत-

वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, यूसुफ़ पठान, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, पीयूष चावला और मुनाफ़ पटेल

इंग्लैंड-

एंड्र्यू स्ट्रॉस, केविन पीटरसन, जॉनथन ट्रॉट, इयन बेल, पॉल कॉलिंगवुड, मैट प्रायर, माइकल यार्डी, टिम ब्रेसनेन, ग्रैम स्वॉन, अजमल शहज़ाद और जेम्स एंडरसन

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+