जरूरत पड़ने पर पारी की शुरुआत कर सकते हैं हसी
समाचार पत्र 'संडे टेलीग्राफ' से बातचीत के दौरान हसी ने कहा कि सलामी बल्लेबाज के तौर पर शेन वॉटसन अभी बहुत सफल भूमिका अदा कर रहे हैं लेकिन अगर टीम प्रबंधन ने चाहा तो वह पारी की शुरुआत करने को तैयार हैं।
हसी ने कहा, "अब तक किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। वॉटसन अभी सलामी बल्लेबाज के तौर पर सफलतापूर्वक अपना काम कर रहे हैं लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो मैं पारी की शुरुआत करने को तैयार हूं।"
हसी ने वेस्टइंडीज के साथ जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैचों की तीन पारियों में 66, 41 और 29 रन बनाए हैं लेकिन उनके प्रदर्शन की आलोचना हो रही है।
हसी ने कहा कि वह किसी भी भूमिका के लिए तैयार हैं लेकिन यह बात कप्तान रिकी पोंटिंग को कौन बताएगा। बकौल हसी, "मैं पोंटिंग को यह बात नहीं बता सकता। यह मेरा काम नहीं है। जहां तक मेरा प्रश्न है तो मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications