एक लाख किमी दूरी तय करेगी राष्ट्रमंडल खेल मशाल
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक डिजिटल कैमरे और जीपीएस के अलावा एथलीटों के नाम महारानी का संदेश से सुसज्जित यह मशाल अपनी यात्रा के दौरान सबसे पहले मध्य लंदन में स्थित 'क्वीन विक्टोरिया मेमोरियल' और 'द माल' नामक स्थानों पर पहुंचेगी। इसके बाद इसे लंदन के सबसे मशहूर स्थलों में एक 'ट्राफालगर स्क्वायर' ले जाया जाएगा।
इसके बाद यह मशाल 240 दिनों की विश्व यात्रा पर निकलेगी। इस दौरान वह 70 देशों की यात्रा करेगी। भारत पहुंचने के बाद इसे 100 दिनों की यात्रा और करनी होगी। 340 दिनों की कुल यात्रा के दौरान मशाल रैली 119,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
भारत पहुंचने के बाद इसे 28 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों सहित पाकिस्तान से सटे इलाकों की सैर पर ले जाया जाएगा। भारत में इस मशाल रैली का प्रवेश अटारी सीमा के जरिए होगा। भारत में यह 20,000 किलोमीटर की यात्रा करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications