आईपीएल कमिश्नर पद से हटाने की खबर गलत : ललित मोदी

By Staff

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष और कमिश्नर ललित मोदी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा खुद को इन पदों से हटाने जाने से जुड़ी खबरों को गलत बताया है।

जर्मनी से फोन पर आईएएनएस से बात करते हुए मोदी ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और यह कुछ लोगों द्वारा गढ़ी गई कहानी मात्र है। मोदी के मुताबिक उनकी नियुक्ति आईपीएल को चलाने के लिए बीसीसीआई की कार्यकारिणी द्वारा पांच साल के लिए की गई है।

मोदी ने कहा, "मुझे आईपीएल कमिश्नर पद से हटाए जाने से जुड़ी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।"

उधर, आईपीएल के उपाध्यक्ष निरंजन शाह ने भी इन खबरों को निराधार बताया है। शाह ने कहा कि कोई मीडिया को माध्यम बनाकर गलत मंशा के साथ यह खेल खेल रहा है।

शाह ने कहा, "कोई कैसे ऐसी खबरों पर यकीन कर सकता है। यह सोचने वाली बात है।"

बीसीसीआई के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान जाहिर न होने देने की शर्त पर बताया कि मोदी को आईपीएल कमिश्नर पद से हटाने को लेकर हाल में हुई बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा तक नहीं हुई।

उस अधिकारी ने कहा, "कुछ महीनों पहले कमिश्नर और अध्यक्ष के पद को एकीकृत करने पर विचार चल रहा था लेकिन हाल में हुई बैठक के दौरान इस संबंध में चर्चा भी नहीं हुई।"

अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनावों में केंद्रीय मंत्री सी.पी.जोशी के हाथों मोदी को मिली हार को बीसीसीआई के कार्यकलाप के साथ जोड़ाना चाहते हैं लेकिन इन दोनों का कोई संबंध नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 13, 2009, 7:51 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+