भारत की पहली पारी 726 रनों पर घोषित, 333 रनों की बढ़त
मैच के दूसरे दिन एक विकेट के नुकसान पर 443 रनों से आगे खलते हुए भारतीय टीम ने तीसरे दिन वीरेंद्र सहवाग (293), राहुल द्रविड़ (74), सचिन तेंदुलकर (53), वी.वी.एस. लक्ष्मण (62), युवराज सिंह (23), हरभजन सिंह (1), जहीर खान (7), शांताकुमारन श्रीसंत (8) के विकेट गंवाए।
तीसरे दिन का खास आकर्षण कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का शतक रहा। धौनी ने अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा करने के बाद नाबाद लौटे। धौनी ने 154 गेंदों पर तीन चौकों और छह छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। उनके साथ प्रज्ञान ओझा पांच रन बनाकर नाबाद लौटे।
श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने तीन सफलताएं हासिल कीं। चनाका वेलेगेदारा और नुवान कुलसेकरा को एक-एक सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications