बार-बार चोट खाती है ये हॉट टेनिस स्टार, लोग हैं दीवाने, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। चोट से उबरने के बाद पहले ही मैच में जीत हासिल करना किसी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात होती है। कुछ ऐसा ही हुआ पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन मारिया शारापोवा के साथ। शारापोवा ने चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए अमेरिका की जेनिफर ब्रेदी को 6-1, 4-6, 6-0 से हराकर बैंक ऑफ वेस्ट क्लासिक टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। लेकिन.....

फिर से हुईं चोट का शिकार
शारापोवा की ये खुशी ज्यादा समय तक बनी रह सकी और अगले मुकाबले में उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ा। दूसरे राउंड में शारापोवा को कलाई में दिक्कत महशूस हुई। बाद में पता चला कि उनकी कलाई इस लायक नहीं है कि वे आगे खेल जारी रख सकें। इस वजह से शारापोवा ने खुद को टूर्नामेंट से अलग कर लिया।

15 महीने बाद की थी एंट्री
गौरतलब है कि प्रतिबंधित दवा मेलडोनियम के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद 15 महीने का प्रतिबंध झेलने के बाद शारापोवा ने फिर से कोर्ट पर वापसी की थी। लेकिन मई में इटैलियन ओपन के दौरान वह चोटिल हो गई थीं। इस टूर्नामेंट के लिए उन्हें वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया था।

रियो से रहीं थी दूर
बैन की वजह से शारापोवा 2016 में हुए रियो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाईं।

हर किसी को गले लगाने का मन कर रहा है
30 साल की शारापोवा इस समय दुनिया में 171वें नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट की पहली जीत के बाद कहा कि मेरा हर किसी को गले लगाकर शुक्रिया कहने का मन कर रहा है।

टेनिस की सबसे हॉट खिलाड़ी हैं शरापोवा
टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कभी अपने खेल से तो कभी अपने तस्वीरों से। मारिया शारापोवा को टेनिस की सबसे हॉट खिलाड़ियों में से एक कहा जाता है।

तस्वीरें होती हैं वायरल
शारापोवा मॉडलिंग की दुनिया में भी उतनी ही मशहूर हैं जितना टेनिस में, अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी हॉट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

फोर्ब्स की 100 सेलेब्रिटी लिस्ट में भी छा गईं थी मारिया
मारिया शारापोवा, 2005 से 2011 तक फोर्ब्स की 100 सेलेब्रिटी लिस्ट में भी छाई रहीं थीं। 30 साल की शारापोवा का जन्म 19 अप्रैल 1987 को हुआ था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
