चोटिल प्रवीण बाहर, श्रीसंत को मौका (लीड-1)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव एन. श्रीनिवासन द्वारा मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक प्रवीण को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान दाएं हाथ की कोहनी की चोट लगी थी। यह चोट अब तक ठीक नहीं हो सकी है।
श्रीनिवासन ने कहा, "राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने श्रीसंत को प्रवीण के स्थानापन्न के तौर पर चुना है। आईसीसी ने भी इसकी इजाजत दे दी है।"
कुछ वर्ष पहले सचिन तेंदुलकर की कोहनी का सफल ऑपरेशन करने वाले जाने-माने सर्जन एंड्रयू वॉलेस से मिलकर लंदन से लौटे प्रवीण ने सोमवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस टेस्ट दिया था लेकिन उनकी स्थिति संतोषजनक नहीं थी।
प्रवीण के साथ श्रीसंत ने भी फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया था। वह इसमें कामयाब रहे थे। विश्व कप के लिए चुनी गई 30 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल रहे श्रीसंत पहली बार विश्व कप में खेलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications