नई दिल्ली। भारत के खेल प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है क्योंकि देश के जांबाज टेनिस खिलाड़ी 42 साल के लिएंडर पेस और उनकी पार्टनर स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत लिया है।
महिमा से प्यार, रिया से तकरार और भूपति से पंगा फिर भी 'पेस' हैं कमाल
दोनों ने फाइनल में भारत की सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के इवान डोडिग को 4-6, 6-4 और 10-8 से हराया। पेस और हिंगिस दोनों का ये पहला करियर स्लैम है क्योंकि दोनों ने इससे पहले जितने भी ग्रैंड स्लैम जीते वो अलग-अलग साथियों के साथ था।
'खेल' बनी लिएंडर पेस की जिंदगी
इस तरह से पेस के आब 18 ग्रैंडस्लैम टाइटल हो गये हैं, जिनमें 10 मिक्स्ड डबल और 8 डबल्स है। पेस और हिंगिस की इस शानदार सफळता पर वनइंडिया परिवार भी खूब सारी बधाई देता है।