कोटला पर खुद को साबित किया: युवराज
नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह का कहना है कि उन्होंने स्थानीय फिरोजशाह कोटला मैदान पर खुद को साबित किया क्योंकि उनकी इस बात को लेकर आलोचना होती रही है कि वह धीमी पिचों पर बढ़िया नहीं खेल पाते।
भारतीय टीम के मध्यक्रम का स्तंभ माने जाने वाले युवराज ने शनिवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एक दिवसीय मुकाबले में 78 रनों की शानदार पारी खेली। उल्लेखनीय है कि कोटला की पिच बल्लेबाजों के लिए खासी मुश्किल मानी जाती है।
युवराज ने शनिवार रात संवाददाताओं से कहा, "मेरी आलोचना होती रही है कि मैं धीमी पिचों पर बढ़िया बल्लेबाजी नहीं कर पाता। मेरा मानना है कि मैंने आज कहीं न कहीं खुद को साबित किया है।"
गौरतलब है कि इस मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने सात मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications