चैम्पियन रेड बुल टीम की नई कार
विश्व के सबसे कम उम्र के फार्मूला चैम्पियन 23 वर्षीय जर्मन चालक विटेल और उनके आस्ट्रेलियाई साथी वेबर के लिए खास तौर पर तैयार इस नई कार का नाम आरबी-7 रखा गया है।
इस कार को लेकर रेड बुल टीम के सामने कई चुनौतियां हैं क्योंकि उसे आगामी सत्र में खिताब बचाना है। कार में खराबी के कारण फेरारी के चालक 2005 और 2006 के चैम्पियन फर्नाडो अलोंसो बीते सत्र में चैम्पियन नहीं बन सके थे।
बीते सत्र में रेड बुल की सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी रही मैक्लॉरेन टीम अगले 10 दिनों तक अपनी कार का अनावरण नहीं करने वाली है।
बीते शुक्रवार को फेरारी ने अपनी नई कार उतारी थी। इस लिहाज से रेड बुल को सर्वश्रेष्ठ टीमों की कारों के बीच तकनीकी तुलना करने का मौका नहीं मिल सकेगा।
बहरीन में 13 मार्च से शुरू हो रहे नए सत्र के कुल 20 रेसों का आयोजन होता है। इसके लिए सभी टीमों को फरवरी के दूसरे सप्ताह तक अपनी नई कारों का अनावरण करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications