Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बारिश ने धोया मुंबई और कोबराज का मुकाबला

बेंगलूरु। तेज बारिश के कारण मुंबई इंडियंस और केप कोबराज के बीच चैम्पियंस लीग टी20 क्रिकेट मैच रद्द हो गया। मैच में दोनों टीमों को 1-1 प्‍वाइंट मिला। मुकाबले के रद्द होने से सभी टीमों के लिये सेमीफाइनल की खुली जंग हो गई है। बारिश से प्रभावित इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने कीरोन पोलार्ड (58)और सरूल कंवर (45) की पारियों के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन बनाये।

जब मुंबई की पारी खत्‍म हुई तो बारिश ने दस्‍तक दे दी। जिस वजह से कोबराज की टीम एक भी गेंद नहीं खेल सकी। तेज बारिश के कारण अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया। इस फैसले से दोनों टीमों को एक एक अंक मिला और ग्रुप ए में सभी टीमों के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। मुंबई के तीन मैचों में पांच अंक है और उसे एक मैच और खेलना है। वहीं कोबराज के तीन मैचों में तीन ही अंक हैं।

चेन्नई और न्यू साउथ वेल्स को दो-दो मैच खेलने हैं जिनके दो-दो अंक ही है। त्रिनिदाद और टोबैगो दोनों मैच हार चुका है। मुंबई के लिये सेमीफाइनल में प्रवेश की राह आसान लग रही है। इससे पहले कीरोन पोलार्ड के आक्रामक अर्धशतक से मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 176 रन बनाये। पोलार्ड ने 37 गेंद में तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से 58 रन बनाये। जेम्स फ्रेंकलिन (18) के साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिये 69 रन की भागेदारी की।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+