फेनेल की अब राष्ट्रमंडल खेल फेडरेशन से फाइनल विदाई
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल फेडरेशन के अध्यक्ष माइकल फेनेल अब विदा होने जा रहे हैं। उन्होंने अपने आप को अगले अध्यक्ष पद की दौड़ से अलग कर लिया है। इससे कामनवेल्थ फेडरेशन के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल मलेशिया के टुंकू इमरान का नाम लगभग पक्का हो गया है।
आपको बता दें कि फेनेल सीजीएफ की कमान लगभग 17 सालों से संभाले हुए थे। उनके नेतृत्व में मैनचेस्टर से लेकर दिल्ली तक कई खेलों का आयोजन हुआ। हालांकि उनका विवादित चेहरा दिल्ली राष्ट्रमंडल के दौरान उजागर ज्यादा हुआ।
दिल्ली राष्ट्रमंडल घोटाले के जांच के लिए गठित शुंगलू समिति और सीएजी यानी कैग ने भी उन पर सवाल खड़े किए हैं। खासकर खेल के आयोजकों के जरिए माल बटोरने के लिए विदेशी कंपनी स्मैम की नियुक्ति के बाबत फेनेल और उनके सहयोगी माइक हूपर को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना गया था। रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया था कि इन दोनों अधिकारियों के दबाव में स्मैम की नियुक्ति हुई थी। बड़ी संख्या में विदेशी सलाहकारों की नियुक्ति को लेकर भी सीएजी की रिपोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications