Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया को 345 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त (राउंडअप)

दूसरी पारी में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 137 रन बना बनाए थे। नेथन हॉरित्ज 11 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि क्लिंट मैके ने एक रन बनाया था।

मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 520 रन पर घोषित कर दी थी। इसके बाद उसने वेस्टइंडीज की टीम को 312 रनों पर पेवेलियन लौटा दिया था। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 208 रनों की बढ़त मिली थी।

दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया ने शेन वॉटसन (30), साइमन कैटिच (10), माइकल क्लार्क (25), माइकल हसी (17), मार्कस नॉर्थ (1), ब्रैड हेडिन (23), मिशेल जानसन (5) और कप्तान रिकी पोंटिंग (1) के विकेट गंवाए हैं। पहली पारी में चोट लगने के कारण मैदान से हटने वाले पोंटिंग दूसरी पारी में देरी से बल्लेबाजी के लिए उतरे।

वेस्टइंडीज की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट हासिल किए हैं जबकि स्पिन गेंदबाज सुलेमान बेन को दो सफलता मिली है। गेविन टांग, क्रेमर रॉच और रवि रामपाल को एक-एक सफलता मिली है। पहली पारी में पोंटिंग को चोटिल कर मैदान से बाहर करने वाले रॉच ने दूसरी पारी में उन्हें कैच आउट कराया।

इससे पहले, तेज गेंदबाज डगलस बोलिंगर (70/5) और स्पिन गेंदबाज नेथन हॉरित्ज (66/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 312 रनों पर समेट दी।

मेहमान टीम ने कप्तान क्रिस गेल के शानदार तूफानी शतक की बदौलत दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए थे। तीसरे दिन मेहमान टीम अपने कुल योग में 98 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गई।

दूसरे दिन नाबाद लौटने वाले रामनरेश सरवन अपने पुराने योग में एक भी रन नहीं जोड़ सके और 42 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बोलिंगर के शिकार बने। उनके साथ नाबाद रहने वाले नरसिंह देवनारायन 18 रन बनाकर आउट हुए।

ब्रेंडन नैश ने हालांकि 91 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 48 रनों की आकर्षक पारी खेली लेकिन दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाने के कारण वह ज्यादा आत्मविश्वास से बल्लेबाजी नहीं कर सके। ब्रावो ने 26 रनों का योगदान दिया।

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन (8), बेन (3), रामपाल (0) और टांग (2) ने निराश किया। क्रेमर रॉच खाता खोले बगैर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने भी दो विकेट चटकाए।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 65 रनों से जीता था। एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+