फेनेल से मुलाकात के बाद गिल ने कहा, सारे मुद्दे सुलझा लिए गए
लंदन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) को इस बात को लेकर आश्वस्त किया है कि भारत 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के सफल आयोजन को लेकर कृतसंकल्प है और इस अभियान में सारा सारा राष्ट्र एक साथ है।
गिल ने सीजीएफ प्रमुख माइकल फेनेल से मुलाकात के बाद कहा, "मैंने फेनेल से कहा है कि हम खेलों के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"
गिल ने संकेत दिया कि नई दिल्ली में जारी तैयारियों को लेकर सीजीएफ द्वारा निगरानी कराए जाने पर राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाडी की आपत्ति सहित तमाम मुद्दों को सुलझा लिया गया है।
गिल ने हालांकि यह नहीं बताया कि उन्होंने सीजीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक हूपर से मुलाकात की है या नहीं। हूपर भी इन दिनों लंदन में ही हैं। गिल ने कहा, "हम भारतीय और हमारी सरकार राष्ट्रमंडल खेलों के सफल और भव्य आयोजन पर अपना ध्यान लगाए हुए है। इस संबंध मे प्रधानमंत्री और यहां तक की पूरी कैबिनेट की नजर तैयारियों पर है।"
उल्लेखनीय है कि कलमाडी ने सीजीएफ अध्यक्ष के हूपर को निगरानी के लिए भारत भेजने के फैसले का विरोध किया था। कलमाडी ने हूपर को वापस बुलाने को कहा था लेकिन फेनेल ने इससे इंकार कर दिया था।
कलमाडी चाहते थे कि हूपर के स्थान पर सीजीएफ किसी अन्य अधिकारी को भारत भेजे लेकिन फेनेल इसके लिए तैयार नहीं थे। इसे लेकर फेनेल और कलमाडी के बीच वाक्युद्ध छिड़ गया था। गिल ने मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए दोनों अधिकारियों के बीच सुलह कराने की बात कही थी। इसी प्रयास के तहत वह फेनेल से मिले।
गिल ने कहा कि नई दिल्ली 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों का शानदार और विश्वस्तरीय आयोजन करेगी। बकौल गिल, "खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सीजीएफ को भरोसा दिलाया था कि हम विश्वस्तरीय आयोजन की सफलता के लिए कृतसंकल्प हैं। अब मैंने भी यही बात दोहराई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications