Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नडाल को चोट से जल्द उबरने की उम्मीद

नडाल इस समय पैर की चोट से जूझ रहे हैं। हाल ही में चोट के कारण नडाल एक कैलेंडर वर्ष में लगातार चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गए थे।

पिछले दिनों मेलबर्न में संपन्न हुए वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के दौरान नडाल चोट से जूझते नजर आए थे। आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नडाल को हमवतन डेविड फेरर के हाथों पराजित होना पड़ा था।

नडाल के आधिकारिक वेबसाइट 'राफेल नडाल डॉट कॉम' पर उनके डॉक्टर एंजेल रूज के द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, " 24 वर्षीय इस खिलाड़ी की अनुपस्थिति बहुत कम समय के लिए है। वह 10 दिन के भीतर पूरी तरह फिट हो जाएंगे।"

नडाल ने वर्ष 2010 में फ्रेंच ओपन, विम्बल्डन और अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, February 2, 2011, 22:45 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+