Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला दिन (लीड-1)

आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम की सलामी जोड़ी शेन वाटसन और साइमन कैटिच ने उनके इस फैसले को सही साबित किया। वाटसन और कैटिच ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों के सामने पाकिस्तान का हर गेंदबाज संघर्ष करता नजर आया। दोनो बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

चायकाल के कुछ मिनटों बाद ही कुल 182 रनों के स्कोर पर आस्ट्रेलियाई टीम को वाटसन के रूप में पहला झटका लगा। वाटसन 93 रनों के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए। सिर्फ वाटसन ही नहीं बल्कि उनके साथी कैटिच भी 'नर्वस नांइटीज' का शिकार हुए। कैटिच ने 98 रनों की पारी खेली और मोहम्मद आसिफ की गेंद पर सलमान बट्ट के हाथों लपके गए।

सलामी जोड़ी के पेवेलियन लौटने के बाद कप्तान पोंटिंग ने माइक हसी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले ही वह भी आसिफ का शिकार बन गए। उन्होंने 57 रनों की पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने पर हसी 38 और नाइटवाचमैन की भूमिका में उतरे नाथन हॉरिट्ज पांच रन बनाकर नाबाद थे। पाकिस्तान की ओर से आसिफ एकमात्र सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 69 रन खर्च करके आस्ट्रेलिया के दो अहम विकेट चटकाए।

तीन मैचों की श्रृंखला को दूसरा मैच तीन जनवरी से सिडनी में और तीसरा मैच 14 जनवरी से होबार्ट में खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+