रेहान बट्ट की हैट्रिक, सुहेल अब्बास के दो गोल और हसीम खान के एक शानदार गोल की बदौलत पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ यह जीत दर्ज की।
भारत की ओर से धनंजय महादिक ने खेल के आठवें और 62वें मिनट में दो गोल दागे। तीसरा गोल दिवाकर राम ने खेल के 67वें मिनट में दागा।
भारत की ओर से कई मौके गवांए गए जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हर मौके को सही ढंग से भुनाया। दो भारतीय खिलाड़ियों प्रभजोत सिंह और मुहम्मद इरफान को मैच के बीच में यलो कार्ड मिलने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा।
अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेटीना को 3-2 से पराजित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।