सेंचुरियन एकदिवसीय : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला
सेंचुरियन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने सुपर स्पोर्ट मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस श्रृंखला में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं।
भारत की ओर से आशीष नेहरा की जगह पीयूष चावला को टीम में शामिल किया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
भारतीय टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल, सुरेश रैना, विराट कोहली, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, पीयूष चावला और मुनाफ पटेल।
दक्षिण अफ्रीकी टीम इस प्रकार है : ग्रीम स्मिथ (कप्तान), हाशिम अमला, मोर्न वान वेक, अब्राहम डिविलियर्स, जेपी ड्यूमिनी, फाफ डू प्लेसिस, मोर्न मोर्कल, जोहान बोथा, रॉबिन पीटरसन, डेल स्टेन और लोनवाबो त्सोत्सोबे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications