सहवाग को विश्व कप से पहले फिट होने की उम्मीद

By Super

सहवाग इन दिनों कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी दौरे के दौरान सहवाग का कंधा चोटिल हो गया था जिसके कारण वह पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला नहीं खेल पाए थे।

समाचार चैनल 'सीएनएन-आईबीएन' को दिए एक साक्षात्कार में सहवाग ने कहा, " मैं अपने कंधे में अभी भी थोड़ा दर्द महसूस कर रहा हूं। लेकिन मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका से आने के बाद इसमें बहुत सुधार हुआ है। मैं विश्व कप में खेलने का मौका नहीं गंवाना चाहता हूं। मैं कुछ दिन जर्मनी में बिताकर आया हूं जहां मैं डॉक्टरों की देखरेख में था। वहां पर मैंने कुछ इंजेक्शन लिए जिसके बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।"

सहवाग ने कहा, "मैं बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जा रहा हूं। वहां पर कुछ दिन बिताऊंगा और अपनी फिटनेस को परखूंगा। इस समय मैं अपने आप को फिट महसूस कर रहा हूं।"

विश्व कप में भारत को दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Read more about: क्रिकेट cricket
Story first published: Friday, February 4, 2011, 13:00 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+