'हर्मिसन को टीम में शामिल न करने का फैसला सही'
चयनकर्ताओं के मुताबिक हर्मिसन को कमजोर फिटनेस की वजह से इस दो महीने लंबे दौरे से दूर रखा गया। उनकी जगह तेज गेंदबाज लिएम प्लंकेट को जगह दी गई है। प्लंकेट ने पूरे दो साल बाद टीम में वापसी की है। राष्ट्रीय चयनकर्ता ज्योफ मिलर ने गुरुवार को कहा था, "हर्मिसन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन पिछले कुछ वर्षो के दौरान उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें जगह नहीं दी गई।"
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक गिब्सन ने कहा, "चयनकर्ताओं का फैसला बिल्कुल सही है। जब आस्ट्रेलिया ग्लेन मैग्राथ और गिलेस्पी को लेकर कड़ा फैसला ले सकता है तो इंग्लैंड को भी ऐसे ही निर्णय लेने होंगे।"
इंग्लैंड की टेस्ट टीम इस प्रकार है: एंड्रयू स्ट्रॉस (कप्तान), एलेस्टर कुक (उप कप्तान), जेम्स एंडरसन, इयान बेल, स्टअर्ट ब्रॉड, पॉल कोलिंगवुड, स्टीवन डेविस, ग्राहम ओनियंस, कविन पीटरसन, लिएम प्लंकेट, मैट प्रायर, आदिल राशिद, रयान साइडबॉटम, ग्रीम स्वान, जोनाथन ट्रॉट और ल्यूक राइट।
एकदिवसीय टीम इस प्रकार है: एंड्रयू स्ट्रॉस (कप्तान), टिम ब्रेसनन, जोए डेनली, साजिद महमूद, एलेस्टर कुक, जेम्स एंडरसन, स्टअर्ट ब्रॉड, पॉल कोलिंगवुड, ग्राहम ओनियंस, कविन पीटरसन, इयॉन मॉर्गन, मैट प्रायर, आदिल राशिद, ग्रीम स्वान, जोनाथन ट्रॉट और ल्यूक राइट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications