टेस्ट रैंकिंग : 10वीं बार शीर्ष पर पहुंचे तेंदुलकर (लीड-1)
दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई तीन मैचों की श्रृंखला में तेंदुलकर ने दो शतकों के साथ कुल 326 रन बनाए थे। टेस्ट मैचों में 51 शतक लगा चुके तेंदुलकर अपने करियर के 33वें टेस्ट के दौरान 18 नवम्बर, 1994 में पहली बार सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट बल्लेबाज बने थे।
कैलिस ने इस टेस्ट श्रृंखला में सर्वाधिक 498 रन बनाए थे जिसमें एक दोहरा शतक समेत तीन शतक शामिल थे। कैलिस को इस टेस्ट श्रृंखला में 77 रेटिंग अंक हासिल हुए।
श्रीलंका के कुमार संगकारा को इस रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। संगकारा के 882 रेटिंग अंक हैं।
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट एक स्थान फिसलते हुए तीसरे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि उनके हमवतन सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
कुक ने हाल में सम्पन्न हुई एशेज श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाए थे। उन्होंने पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में एक दोहरा शतक समेत तीन शतक भी लगाए थे।
सलामी बल्लेबाज गौतम गम्भीर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर हैं जबकि राहुल द्रविड़ 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन पहले स्थान पर बने हुए हैं। स्टेन ने भारत के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला में सर्वाधिक 21 विकेट झटके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications