मैनचेस्टर युनाइटेड की जीत में रूनी की हैट्रिक
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस जीत ने युनाइटेड को टीमों की तालिका में सर्वोच्च स्थान पर चल रहे एक अन्य क्लब चेल्सी के करीब ला दिया है। अब चेल्सी और युनाइटेड के बीच दो अंकों का फासला रह गया है।
एक अन्य मुकाबले में आस्टन विला के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलने के साथ टॉटेनहम हाट्सपर तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। हॉट्सपर ने आर्सेनल को भी पीछे छोड़ दिया है।
शनिवार को वेस्ट हैम के लिए अच्छी खबर आई। इस टीम ने बर्नले के खिलाफ मिली 5-3 की जीत के साथ खुद को रेलीगेशन जोन से बाहर निकाल लिया है। एक समय वेस्ट हैम 5-0 से आगे चल रहा था लेकिन अंतिम समय में बर्नले ने शानदार खेल दिखाते हुए एक के बाद एक तीन गोल ठोक दिए।
इसी दिन खेले गए अन्य मुकाबलों में संडरलैंड को विगान एथलेटिक क्लब के हाथों 0-1 से हार मिली जबकि मैनचेस्टर सिटी को हल सिटी ने 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications