जीतू राय और हिना सिद्धू को मिली कामियाबी, शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड पर कब्जा
नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली में चल रहे आईएसएशएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को बड़ी कामियाबी मिली है। जीतू राय और हिना सिद्धू ने शूटिंग वर्ल्ड कप के 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
जीतू और हिना ने भारत के लिए शूटिंग वर्ल्ड कप में पहला गोल्ड जीता। उन्होंने जापान के युकारी कोनोशी और टोमोयुकी मत्सुदा की जोड़ी को फाइनल में 5-3 से हराया। इससे पहले भारत की पूजा घटकर के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर भारत को उसका दूसरा मेडल दिलाया। गौरतलब है कि मेजबान भारत को शूटिंग वर्ल्ड कप के शुरुआती दो दिनों तक कोई सफलता नहीं मिल पाई थी, लेकिन पूजा ने भारत का खाता खोल दिया।
जीत के बाद हिना सिद्धू ने कहा कि मिक्स्ड इवेंट रोमांचक रहा। वहीं विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता जीतू ने कहा कि मैं इवेंट से पहले इस बात के लिए काफी उत्साहित था कि आखिर मिक्स्ड का यह इवेंट कैसे होता है। आपको बता दें कि जीतू मध्यप्रदेश के महू स्थित आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट के सदस्य है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
