तेंदुलकर से 47 रन दूर है 17,000 का आंकड़ा
ऐसा माना जा रहा है कि मोहाली में सोमवार को आस्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाले चौथे एकदिवसीय मुकाबले में तेंदुलकर इस आंकड़े को पार कर जाएंगे। ऐसा हुआ तो यह पंजाब क्रिकेट मैदान और उसमें मौजूद तमाम दर्शकों के लिए एक बेहद यादगार क्षण होगा।
तेंदुलकर के लिए यह मैदान काफी भाग्यशाली रहा है। इसी मैदान पर उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के सर्वाधिक टेस्ट रनों के रिकार्ड को पीछे छोड़ा था।
भारतीय टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा है कि 20 साल से क्रिकेट खेल रहे तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट के 'ग्रैंड पा' (दादा) हैं।
युवराज ने कहा, "तेंदुलकर 20 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं। यह अपने आप में मिसाल है। सबसे हैरानी की बात यह है कि रनों के लिए उनकी भूख आज भी कम नहीं हुई है। उनके साथ खेलना सीखने के लिहाज से महान क्षण होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications