Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नरसिंह बोले मेरे खिलाफ षड़यंत्र किया जा रहा है

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद भारतीय ओलंपिक अभियान को बड़ा झटका लगा है। लेकिन इसी बीच नरसिंह यादव ने उनके खिलाफ साजिश का आरोप लगाया है।

Read- रेसलर विनेश फौगाट के साथ दिल को छू लेने वाली बातें...



नरसिंह यादव ने डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद खुद का बचाव करते हुए कहा कि उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा गया है। ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना रहा है।

रियो ओलंपिक को शुरु होने में अब सिर्फ 10 दिन का वक्त बचा है ऐसे में 74 किलोग्राम वर्ग में नाडा ने जिस तरह से नरसिंह राव को डोप टेस्ट में फेल पाया है उसने कुश्ती संघ की चिंता बढ़ा दी है।

Read- रियो ओलंपिक के लिये भारतीय हॉकी टीम

नरसिंह यादव के ओलंपिक में चयन पर सुशील कुमार ने चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट की लड़ाई में नरसिंह जीत गये थे। इन सब के बाद डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद उनके रियो ओलंपिक में भाग लेने पर सवाल उठने लगे हैं।

नाडा के डीजी नवीन अग्रवाल ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि नरसिंह यादव के सैंपल की जांच के बाद उनका बी सैंपल भी जांचा गया जिसमें प्रतिबंधित दवा पायी गयी।

नवीन अग्रवाल ने बताया कि नरसिंह यादव खुद भी उस वक्त वहां मौजूद थे जब उनका सैंपल खोला गया। अग्रवाल ने कहा कि पैनल ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है, मुझे उम्मीद है कि इस पर पैनल जल्द कार्यवाही करेगा।

वहीं जब नवीन अग्रवाल से पूछा गया कि क्या रियो ओलंपिक में नरसिंह पर बैन लगाया जा सकता है तो उन्होंने कहा कि हम पूरी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे, लेकिन मैं किसी भी बात की कल्पना नहीं कर सकता हूं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+