विश्व कप के लिए तैयार हैं माओयो
हरारे, 29 जनवरी (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम में हरफनमौला सीन इरविन की जगह शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज टिनो माओयो का कहना है कि वह 19 फरवरी से भारतीय उपमहाद्वीप में आयोजित होने वाले विश्व कप की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इरविन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए विश्व कप की टीम से अपना नाम वापस ले लिया था।
माओयो का कहना है कि जब उन्हें विश्व कप की टीम में शामिल किए जाने का समाचार मिला तो उससे वह थोड़े आश्चर्यचकित जरूर हुए।
समाचार पत्र 'जिम्बाब्वे इंडिपेंडेंट' ने माओयो के हवाले से लिखा, "जब मैंने इस समाचार को सुना तो मैं थोड़ा उत्सुक और आश्चर्यचकित था। मुझे उस समय निराशा हुई थी जब मुझे पहले चुनी गई विश्व कप की टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन मैंने उसके बाद काफी मेहनत की।"
जिम्बाब्वे की ओर से माओयो ने अब तक दो एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा पिछले वर्ष उन्होंने न्यूजीलैंड के साथ खेले गए अभ्यास मैच में शानदार दोहरा शतक लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications