दोस्ताना मुकाबले में जीता अर्जेटीना
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक, जर्मनी ने इटली के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। पिछले वर्ष विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने वाली फ्रांस की टीम ने ब्राजील को 1-0 से पराजित किया। फ्रांस की ओर से करीम बेंजेमा ने मैच के 54वें मिनट में एकमात्र विजयी गोल किया।
हाल में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर का खिताब जीतने वाले लियोनल मेसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बार्सिलोना को पुर्तगाल के खिलाफ जीत दिलाई।
इंग्लैंड ने डेनमार्क को 2-1 से पराजित किया। इंग्लैंड के लिए विजयी गोल एश्ले यंग ने दूसरे हाफ में किया।
इंग्लैंड टीम के प्रबंधक फाबियो कापेलो ने जीत के बाद कहा, " मैं इस जीत और अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद खुश हूं।"
नीदरलैंड्स ने आस्ट्रिया को 3-1 से शिकस्त दी। नीदरलैंड्स की ओर से वेस्ले स्नाइडर, क्लास जान हंटेलार और डर्क कुयट ने गोल किए जबकि आस्ट्रिया की ओर से एक मात्र गोल मार्को अरनॉटोविक ने गोल किए।
विश्व चैम्पियन स्पेन ने कोलम्बिया को 1-0 से हराया। स्पेन की ओर से एकमात्र विजयी गोल डेविड सिल्वा ने किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications