क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में मुश्किल नहीं : शाकिब
उलटफेर करने में माहिर बांग्लादेश को विश्व कप में भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज टीमों के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने शाकिब के हवाले से लिखा है, "हमें दूसरे दौर में पहुंचने के लिए कम से कम चार मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। यह मुश्किल नहीं है। मुझे लगता है कि हम दूसरे दौर में पहुंचने के लिए सक्षम हैं।"
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश एकदिवसीय मुकाबलों में आठवें स्थान पर पहुंच गया है।
वेबसाइट के मुताबिक शाकिब ने कहा, " हमारी टीम विश्व कप में अपने से मजबूत रैंकिंग की टीमों को चौंकाने का माद्दा रखती है।"
बांग्लादेश ने वर्ष 2007 के विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों को हराया था जबकि 1999 में उसने पाकिस्तानी टीम को मात दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications