टीम इंडिया का फिजियो बदला, नितिन ने काम संभाला
बीते वर्ष न्यूजीलैंड दौरे के दौरान टीम के फिजियो नियुक्त किए गए पॉल क्लोज को विश्व कप शुरू होने से तीन दिन पहले भारतीय टीम से अलग कर दिया गया है। उनके स्थान पर डॉक्टर नितिन पटेल को नया फिजियो नियुक्त किया गया है।
पेशे से चिकित्सक पटेल वर्ष 2007 तक भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्हें बतौर विशेषज्ञ फिजियो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में भेज दिया गया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पटेल को एनसीए भेजने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया था। अब जबकि क्लोज को टीम से अलग कर दिया गया है, बीसीसीआई एक बार फिर इसके पीछे के कारण का खुलासा नहीं कर पाई है।
टीम को करीब से जानने वालों का कहना है कि कुछ खिलाड़ी क्लोज के पेशेवर रुख से खुश नहीं थे। खासतौर पर चोटों के इलाज को लेकर खिलाड़ियों के अंदर क्लोज को लेकर असंतोष था।
क्लोज की देखरेख में विश्व कप की तैयारी कर रही टीम इंडिया को अपने एक प्रमुख गेंदबाज प्रवीण कुमार से हाथ धोना पड़ा है। इसके अलावा अनुभवी गेंदबाज जहीर खान पूरी तरह फिट नहीं हैं।
यही वजह है कि टीम प्रबंधन ने क्लोज के स्थान पर पटेल को मौका देने का फैसला किया, जिनका ट्रैक-रिकार्ड काफी बेहतर बताया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications