Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टॉस की भूमिका अहम रहेगी : धौनी

सेंचुरियन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में महज 136 रनों पर ही ढेर हो गई थी, जो बाद में इस टेस्ट में उसकी हार का कारण भी बना।

धौनी ने कहा, "टॉस जीतना अहम होगा। मुझे लगता है कि विकेट पूरे मैच के दौरान एक जैसा ही व्यवहार करेगी। मौसम का पूर्वानुमान भी ऐसा ही संकेत कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "पिच तेज गेंदबाजों के मुफीद नजर आ रही है लेकिन स्पिन गेंदबाज अगर लाइन लेंथ के मुताबिक गेंदबाजी करें तो उन्हें विकेट झटकने में कोई दिक्कत नहीं होगी।"

धौनी ने उम्मीद जताई की उनके गेंदबाज पहले टेस्ट मैच से सबक लेकर किंग्समीड के मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे।

दूसरी ओर, धौनी ने अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी टीम ने विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर रहते हुए लगातार बढ़िया क्रिकेट खेला है।

धौनी ने कहा, " हमने साल भर लगातार अच्छे क्रिकेट खेला। इसमें गेंदबाजों, बल्लेबाजों और क्षेत्ररक्षरणों ने सभी ने अपना योगदान दिया है।"

धौनी ने कहा, "पार्ट टाइम गेंदबाजों ने विकेट चटकाए हैं और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने संकट के समय रन बनाए हैं। एक टीम की हैसियत से हमने एक कैलेंडर वर्ष में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह हमारी क्रिकेट के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है।"

धौनी ने कहा, "जहीर खान की वापसी हमारे लिए बोनस है। हम जानते हैं कि दूसरे गेंदबाजी भी प्रतिभावान हैं। हमें अपनी रणनीति को ठीक प्रकार से लागू करने के साथ-साथ धर्य से काम लेना होगा।"

धौनी ने कहा कि अगर हम इन चीजों पर ध्यान देते हैं तो हमारे गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमारे गेंदबाज पिछले मैच में 10 विकेट लेने में असफल रहे। वास्तव में अगर हम जीतना चाहते हैं तो इन सब बातों पर हमें ध्यान देना होगा।"

तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 0-1 से पीछे है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 25, 2010, 22:25 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+