Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरभजन ने बल्लेबाजी का श्रेय कर्स्टन को दिया

हाल के दिनों में हरभजन एक हरफनमौला के रूप में उभरे हैं। हरभजन ने अपनी बल्लेबाजी में किए गए सुधार के बावजूद मंगलवार को कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता गेंदबाजी है।

वेबसाइट 'स्पोर्टल डॉट को डॉट इन' ने हरभजन के हवाले से लिखा है, " मैं अपनी बल्लेबाजी का श्रेय कर्स्टन को देता हूं। वह प्रत्येक खिलाड़ी के साथ नेट्स पर मेहनत करते हैं। वह एक बेहतरीन कोच हैं। मैं अभी भी अपने गेंदबाजी पर ध्यान दे रहा हूं। टीम को जरूरत पड़ने पर मैं बल्ले से भी जौहर दिखा सकता हूं।"

विश्व कप के बारे में हरभजन का कहना है कि वह अब एक अनुभवी खिलाड़ी हो गए हैं और उनकी नजरें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर होंगी। उन्होंने कहा, " यह मेरा तीसरा विश्व कप है। मैं अब अनुभवी खिलाड़ी हो गया हूं। मेरा काम टीम को जरूरत पड़ने पर विकेट झटकने का है। मैं कुछ नया करने की नहीं सोचूंगा।"

19 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले विश्व कप में भारत को दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप 'बी' में रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:57 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+