Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभ्यास मैच : शाकिब और तमीम का कहर, बांग्लादेश जीता

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली मेजबान टीम ने शाकिब के अलावा शैफुल इस्लाम (5/2), रुबेल हुसैन ((42/2) तथा महमुदुल्लाह (9/2) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कनाडा को 37.3 ओवरों में 112 रनों पर पेवेलियन की राह दिखा दी।

कनाडा की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान आशीष बगाई ने सर्वाधिक 30 रन बनाए जबकि जिम्मी हंसरा के बल्ले से 22 रन निकले। इसके अलावा नीतीश कुमार ने भी 15 रन जोड़े।

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम ने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवरों में एक विकेट खोकर 113 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

तमीम 50 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 69 रन बनाकर आउट हुए जबकि इमरुल कायेस 57 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। जुनैद सिद्दीकी ने भी एक रन जोड़ा।

19 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले में बांग्लादेश की भिड़ंत भारत के साथ होनी है। यह मैच मेजबान टीम के लिए बेहद अहम होगा क्योंकि उसे अपने घरेलू दर्शकों के सामने एक बार फिर यह साबित करना है कि उसने 2007 विश्व कप के पहले मैच में भारत को तुक्के से नहीं हराया था।

दूसरी ओर, भारतीय टीम उस हार का बदला लेने को आतुर दिख रही है। उस हार ने भारत को सुपर-8 दौर से बेदखल कर दिया था और इस तरह 2003 में फाइनल में खेलने वाली भारतीय टीम का सफर समाप्त हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 12, 2011, 19:00 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+