अभ्यास मैच : केन्या के सामने 254 रनों का लक्ष्य (लीड-1)
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए जिसमें अनुभवी बल्लेबाज रामनरेश सरवन ने 123 रनों का योगदान दिया।
केन्या ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज डेवन स्मिथ बिना खाता खोले थॉमस ओडोयो की गेंद पर बोल्ड हो गए। स्मिथ का विकेट चार के कुल योग पर गिरा।
एड्रियान बराथ ने 25 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए। बाराथ को ओडोयो की गेंद पर मॉरिस औमा ने लपका। बाराथ का विकेट 32 के कुल योग पर गिरा।
डेरेन ब्रावो ने 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर पीटर आनगोन्डो की गेंद पर औमा के हाथों लपके गए। शिवनारायण चंद्रपॉल कुछ खास नहीं कर सके और वह भी सात रन के निजी योग पर एलेक्स ओबान्दा की गेंद पर स्टीव टिकोलो को कैच थमाकर चलते बने। चंद्रपॉल का विकेट 65 के कुल योग पर गिरा।
ड्वेन ब्रावो ने 56 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। ब्रावो को टिकोलो ने जेम्स नगोचे के हाथों लपकवाया। ब्रावो ने सरवन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी निभाई। ड्वेन का विकेट 159 के योग पर गिरा।
डेरेन सैमी ने सात रन का योगदान दिया। सैमी को टिकोलो ने पगबाधा आउट किया। काल्र्टन बग ने 18 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। बग को ओडोयो ने राकेप पटेल के हाथों कैच करवाया।
सरवन ने 125 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्के लगाए। सरवन को एलिजाह ओटिएनो ने एक सीधे थ्रो पर रन आउट किया।
केन्या की ओर से ओडोयो ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि दो विकेट टिकोलों के खाते में गया वहीं ओंनगोन्डो और ओबान्दा ने एक-एक विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications