Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया का 'अभ्यास' खत्म, शनि मंदिर पहुंचे हरभजन

हरभजन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से दक्षिण बेंगलुरू में स्थित त्यागराजनगर के मशहूर शनि देव मंदिर पहुंचे और वहां आधे घंटे तक रुककर पूजा-अर्चना की। भज्जी ने शनिदेव से संभवत: अपनी तथा टीम की सफलता की कामना की होगी।

अभ्यास शिविर के अंतिम दिन भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई में सभी खिलाड़ियों ने लगभग तीन घंटे तक पसीना बहाया। जहीर इस सत्र का हिस्सा नहीं रहे।

टीम इंडिया को रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ अपना पहला अभ्यास मैच खेलना है। दिन-रात के इस मुकाबले को देखने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में 50,000 दर्शकों के जुटने की उम्मीद की जा रही है।

भारत को विश्व कप के अंतर्गत अपना पहला ग्रुप मुकाबला 19 फरवरी को बांग्लादेश के साथ खेलना है। यह मैच ढाका में खेला जाएगा। इसी दिन विश्व कप का उद्घाटन होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:57 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+