Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : फाइनल में सुपर किंग्स

बारिश की वजह से मैच को 17 ओवर का कर दिया गया था। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट पर 174 रन बनाए। इसके जवाब में बेंगलोर की टीम 16.2 ओवरों में 123 रन ही बना सकी। डकवर्थ लुईस के आधार पर अनिल कुंबले की कप्तानी वाली बेंगलोर को 20 ओवरों में 176 रन बनाने का लक्ष्य मिला था। बेंगलोर की ओर से मनीष पांडे ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और दो छक्के जड़े। चेन्नई की ओर से बोलिंग सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके।

इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। चेन्नई की ओर से सुरेश रैना ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 48 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 94 रन बनाए।

मुरली विजय ने 32 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। माइकल हसी छह रन, महेंद्र सिंह धौनी 11 और एल्बे मोर्कल पांच रन बनाकर आउट हुए। बेंगलोर की ओर से विनय कुमार ने दो और डु प्रीज व कैमरन व्हाइट ने एक-एक विकेट हासिल किया। रैना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+