क्रिकेट विश्व कप : मैक्ग्राथ का औसत बिगाड़ने उतरेंगे मुरलीधरन
मैक्ग्राथ ने विश्व कप में 39 मैचों में 18.19 के औसत से कुल 71 विकेट चटकाए हैं जबकि मुरलीधरन के नाम 31 मैचों में 19.69 के औसत से 53 विकेट दर्ज हैं। सबसे अच्छा औसत वाले खिलाड़ियों की सूची में मुरली तीसरे क्रम पर हैं।
पाकिस्तान को 1992 विश्व कप खिताब दिलाने वाले इमरान खान ने 28 मैचों में 19.26 के औसत से विश्व कप में 34 विकेट चटकाए हैं। मुरली को पहले इमरान को औसत की दौड़ में पछाड़ना है और फिर उनके निशाने पर मैक्ग्राथ होंगे।
मुरलीधरन सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में तीसरे क्रम पर हैं। उनसे ऊपर पाकिस्तान के वसीम अकरम (55) और मैक्ग्राथ हैं। मैक्ग्राथ का रिकार्ड तोड़कर विश्व कप से विदा होने की बात दोहराने वाले मुरली को अकरम के रिकार्ड की चिंता नहीं है लेकिन उनके सामने 18 विकेट लेने की गम्भीर चुनौती है।
मैक्ग्राथ ने जहां दो मौकों पर पारी में पांच विकेट लिए हैं वहीं मुरली ने तीन मौकों पर पारी में चार बल्लेबाजों को आउट करने का कारनामा किया है। इस लिहाज से दोनों के नाम एक-एक रिकार्ड है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications