Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हमें कम आंकने की भूल न करें : अफरीदी

अफरीदी का कहना है कि उनकी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है और उनकी टीम वैसी है जैसे लगभग 20 वर्ष पहले पाकिस्तान की विश्व कप विजेता टीम थी।

अफरीदी ने विश्व कप से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि यह टूर्नामेंट हमारे देश के लिए कितना महत्वपूर्ण है। मैं दूसरी टीमों को यह सन्देश देना चाहता हूं कि वह हमें कम आंकने की भूल नहीं करें। हमारी टीम टूर्नामेंट में सबसे खतरनाक है। हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमारे लिए यह अच्छी बात है कि कामरान अकमल टीम में वापस आ गए हैं। मिस्बाह उल हक और यूनिस खान बेहतरीन फॉर्म में हैं। हमारे पास दो अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं जबकि तेज आक्रमण में शोएब अख्तर हैं।"

पाकिस्तान ने हाल में न्यूजीलैंड को एकदिवसीय श्रृंखला में 3-2 से मात दी थी। पाकिस्तान ने अफरीदी की कप्तानी में 17 वर्ष बाद न्यूजीलैंड में एकदिवसीय श्रृंखला जीता था।

अफरीदी ने कहा, "हम हाल में कठिन परिस्थितियों से गुजरे हैं। बतौर कप्तान मैं बहुत खुश हूं और मैं चाहूंगा कि टीम का मनोबल काफी ऊंचा रहे। हमारी टीम अच्छी है। हम हाल के विवादास्पद मुद्दों को बाहर छोड़ खेल पर ध्यान लगाएंगे। हमने न्यूजीलैंड में बेहतरीन क्रिकेट खेली और टीम के सभी खिलाड़ी जीत के लिए भूखे हैं।"

विश्व कप में पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, कनाडा और केन्या के साथ ग्रुप 'ए' में रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 12, 2011, 17:30 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+