Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओस की भूमिका अहम रहेगी : इमरान

समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने इमरान के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि दिन-रात के मुकाबलों में ओस की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। जो टीम बाद में बल्लेबाजी करेगी उसे बहुत फायदा होगा। शाम के समय आउटफील्ड गीला हो जाएगा जिससे गेंद भी भारी हो जाएगी और गेंदबाजों को गेंद पकड़ने में दिक्कत होगी।"

विश्व कप के दौरान 49 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें दिन-रात के 36 मैच होंगे। क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले दिन-रात में खेले जाएंगे।

पत्र के मुताबिक इमरान ने कहा, "मार्च और अप्रैल के महीने में दिन-रात के मुकाबले में गर्म मौसम के कारण विकेट सपाट हो जाएगा। वर्ष 1996 में लाहौर में खेले गए विश्व कप फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने इसलिए बाजी मारी क्योंकि उन्होंने लक्ष्य का पीछा करना उचित समझा और बाद में ओस के कारण आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को गेंदबाजी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।"

इमरान का कहना है कि वर्तमान फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए भारतीय टीम विश्व कप विजेता बनने की प्रबल दावेदार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 12, 2011, 14:45 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+