राष्ट्रीय खेल : उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री
झारखण्ड के मुख्मंत्री अर्जुन मुंडा ने व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति प्रतिभादेवी सिंह पाटिल को आमंत्रित किया था।
राज्य सरकार की ओर से बताया गया है कि व्यस्त कार्यक्रमों के चलते राष्ट्रपति उद्घाटन समारोह का हिस्सा नहीं हो सकतीं।
मुंडा ने उप राष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उद्घाटन और समापन समारोह के लिए आमंत्रित किया था लेकिन वे भी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण इसमें शिरकत नहीं कर सकते।
केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन उद्घाटन समारोह का हिस्सा होंगे। राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन शनिवार शाम रांची के होटवार स्थित मुख्य स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगा।
उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल और समीरा रेड्डी कार्यक्रम पेश करेंगी।
बिग बॉस चार की विजेता श्वेता तिवारी एंकर की भूमिका निभाएंगी जबकि फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर के गायक सुखविंदर खिलाड़ियों में जोश भरने के लिए गुनगुनाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications