Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट विश्व कप : रंगारंग उद्घाटन समारोह के लिए सज गया ढाका

ढाका, 16 फरवरी (आईएएनएस)। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 का गुरुवार को उद्घाटन होगा। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की सह-मेजबानी में होने वाले इस क्रिकेट के महाआयोजन का आगाज ऐतिहासिक बंगबंधु नेशनल स्टेडियम में होगा।

बांग्लादेश की राजधानी में विश्व कप के मद्देनजर सुरक्षा मुस्तैद कर दी गई है। ढाका 43 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। विश्व कप के मैच तीन देशों के 13 आयोजन स्थलों पर खेले जाएंगे।

गुरुवार को बंगबंधु स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह के दौरान 135 मिनट का रंगारंग कार्यक्रम होगा, जिसके अंतर्गत गीत, संगीत, नृत्य और लेजर शो के जरिए दर्शकों का मन मोहने का प्रयास किया जाएगा।

उद्घाटन के दो दिनों के बाद विश्व कप का पहला मैच मेजबान बांग्लादेश और सह-मेजबान भारत के बीच ढाका के बाहरी इलाके मीरपुर में स्थित शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।

विश्व कप का आयोजन पहली बार बांग्लादेश में हो रहा है। भारत तीसरी बार इसकी मेजबानी कर रहा है जबकि श्रीलंका को दूसरी बार मेजबानी का हक मिला है।

भारत ने सबसे पहले 1987 में अपने और पाकिस्तान के प्रयासों से विश्व कप को सफल बनाया था। इसके बाद 1996 में विश्व कप एक बार फिर भारतीय उपमहाद्वीप लौटा। इस दौरान श्रीलंका ने बतौर मेजबान भारत की मदद की थी।

विश्व कप के 10वें संस्करण में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों के बीच 43 दिनों के भीतर कुल 49 मैच खेले जाने हैं। इनमें से 29 मैच भारत में होने हैं जबकि श्रीलंका में 12 मैचों का आयोजन होना है। बांग्लादेश को आठ मैचों की मेजबानी मिली है।

इस विश्व कप के लिए पाकिस्तान को भी सह-मेजबान बनाया गया था लेकिन मार्च 2009 में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद आईसीसी ने पाकिस्तान से मेजबानी छीन ली थी। पाकिस्तान के हिस्से 14 मैच थे। पाकिस्तान अब भी आधिकारिक सह-मेजबान है लेकिन उसके सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+