खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक अमेरिकी स्टार वीनस को दूसरे दौर में रूसी खिलाड़ी अनस्तासिया पाउलीचेंकोआ ने 3-6, 6-1, 6-4 से पराजित किया। रूस की इस 18 वर्षीय खिलाड़ी की मौजूदा रैकिंग 39 है।
उधर, विश्व में चौथी वारीयता वाले सर्बियाई टेनिस स्टार जोकोविक को जीत के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने पहले दौर में रोमानिया के विक्टर हेनेस्कु को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से पराजित किया।
गौरतलब है कि यहीं पर वर्ष 2008 में 22 वर्षीय जोकोविक ने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।