अंपायरों ने उमर अकमल से मांगी माफी : रिपोर्ट

By Staff

दरअसल, बीते शुक्रवार को जोहांसबर्ग के न्यू वांडर्स मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अकमल को पगबाधा करार दिया गया था। उस समय 19 वर्षीय अकमल ने अंपायरों के फैसले पर नाराजगी का इजहार किया था। यह मामला मैच रैफ्री जवागल श्रीनाथ तक पहुंचा।

भारत के पूर्व गेंदबाज और रैफ्री श्रीनाथ ने मैच के बाद पाकिस्तानी कोच इंतिखाब आलम और दोनों अंपयारों आस्ट्रेलियाई साइमन टफल व इंग्लैंड के इयान गोल्ड बुलाकर उनके पक्ष को सुना। रैफ्री ने दोनों अंपायरों के साथ अलग से भी सुनवाई की।

पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक मैच रैफ्री ने इस मामले में अकमल को बरी कर दिया। अखबार का कहना है कि दोनों अंपायरों ने गलत फैसले के लिए अकमल से माफी मांगी।

गौरतलब है कि उस मैच में पाकिस्तानी टीम को न्यूजीलैंड के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और इसके साथ वह खिताबी दौड़ से बाहर हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, October 5, 2009, 10:54 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+