एटीपी ने मेक्सिको को असुरक्षित बताया
साथ ही साथ एटीपी ने लातिन अमेरिका में होने वाले सबसे बड़े टेनिस टूर्नामेंट के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद करने के लिए भी कदम उठाए हैं। कुछ खिलाड़ियों ने भी कहा है कि एटीपी की इस चेतावनी के बाद डर का माहौल है।
उरुग्वे के खिलाड़ी पाब्लो चुवास ने डीपीए से बातचीत के दौरान कहा, "एटीपी की चेतावनी ने हमारे अंदर डर भर दिया है।" अकापुल्को में सोमवार को शुरू हो रहे टेनिस टूर्नामेंट लातिन अमेरिकी टूर का अंतिम चरण है।
इससे पहले खिलाड़ियों को चिली की राजधानी सैंटियागो, ब्राजील के कोस्टा दे साउइपी और ब्यूनस आयर्स में इस टूर के अंतर्गत खेलना पड़ा था।
चुवास के मुताबिक एटीपी ने खिलाड़ियों से जितनी जल्दी हो सके अकापुल्को छोड़ने को कहा है। अर्जेंटीना के खिलाड़ी जुआन मोनाको ने कहा, "मैंने भी अकापुल्को के हालात के बारे में सुना है। एटीपी ने हमें ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी है।"
मेक्सिको के रिजार्ट सिटी के तौर पर मशहूर अकापुल्को में अक्सर माफियो गिरोहों के बीच झड़प होती रहती है। नशे का कारोबार करने वाले गिरोहों के बीच होने वाली इन झड़पों में लोगों की जान चली जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications