Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोला गैरो बना रहेगा फ्रेंच ओपन का आयोजन स्थल

महासंघ ने इस प्रतिष्ठित आयोजन स्थल को पेरिस के बाहरी इलाके में तैयार होने वाले नए स्टेडियम में कराने के प्रस्ताव को नकार दिया। महासंघ के मुताबिक फ्रेंच ओपन फ्रांस के लिए अब एक परम्परा बन चुका है और अब इसे रोला गैरा से दूर नहीं किया जा सकता।

साथ ही साथ महासंघ ने यह भी कहा कि दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मौजूदा मुख्य स्टेडियम की क्षमता में 2015 तक वृद्दि की जाएगी और इसे पहले से अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। इस स्टेडियम की क्षमता 5000 तक बढ़ाने की योजना है।

आस्ट्रेलियन ओपन, अमेरिकी ओपन और विंबलडन जैसे ग्रैंड स्लैम आयोजनों के आधुनिकीकरण की दौड़ में आगे निकल जाने के कारण फ्रेंच ओपन को पेरिस के बाहरी इलाके में स्थानांतरित करने की बात चल रही थी। फिलहाल यह विश्व का सबसे छोटा ग्रैंड स्लैम आयोजन स्थल है।

फ्रेंच ओपन एकमात्र ऐसा ग्रैंड स्लैम है, जिसका आयोजन लाल बजरी के कोर्ट पर होता है। इसे टेनिस का सबसे कठिन ग्रैंड स्लैम कहा जाता है। इसका आयोजन प्रत्येक वर्ष मई में होता है। इसके एक महीने बाद लंदन में विंबलडन का आयोजन होता है, जो घास के कोर्ट पर खेला जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, February 14, 2011, 14:45 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+