Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ईडन का निरीक्षण करने पहुंचा आईसीसी दल, विरोध प्रदर्शन

आईसीसी की टीम की रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि ईडन में विश्व कप के बाकी के तीन मैचों का आयोजन होगा या नहीं। 27 फरवरी को होने वाले भारत-इंग्लैंड मुकाबले के लिए अयोग्य ठहराए जाने के बाद ईडन को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सात फरवरी का समय दिया गया था।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के सचिव विश्वरूप डे ने आईसीसी दल के तीन घंटे के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से कहा, "हमने आईसीसी दल को हर एक सुविधा दिखाई। दल ने पूरे स्टेडियम का मुआयना किया।"

यह पूछे जाने पर कि क्या आईसीसी दल ईडन की तैयारी को लेकर संतुष्ट है, डे ने इसे लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा। डे ने कहा, "मैं ऐसा नहीं कह सकता क्योंकि दल में से किसी ने ऐसी बात नहीं कही।"

आईसीसी दल सुबह 9.50 बजे ईडन पहुंचा। इसने मैदान का मुआयना करने के साथ-साथ दो गैलरियों, ड्रेसिंग रूम, कुछ कॉरपोरेट बॉक्स का भी निरीक्षण किया। सीएबी के एक सूत्र ने बताया कि इस दल ने साइट स्क्रीन का निरीक्षण करने में काफी वक्त लगाया।

आईसीसी का यह दल जब स्टेडियम का निरीक्षण कर रहा था, तभी स्टेडियम के बाहर लगभग 50 क्रिकेट प्रेमियों ने काले झंडे लहराकर उसका विरोध किया। क्रिकेट प्रेमियों ने आईसीसी पर जानबूझकर ईडन से भारत-इंग्लैंड मैच छीनने का आरोप लगाया।

क्रिकेट प्रेमियों की दलील थी कि आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार ने जानबूझकर ऐसा किया है क्योंकि सीएबी प्रमुख और आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमियां से उनके सम्बंध अच्छे नहीं हैं।

'मैदान स्पोर्ट्स लवर्स एसोसिएशन' के इन सदस्यों ने स्टेडियम के बाहर खड़े होकर 'आईसीसी वापस जाओ' के नारे लगाए। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि आईसीसी ने अपने प्रमुख को संतुष्ट करने के लिए ईडन के साथ अन्याय किया है।

भारत-इंग्लैंड मैच का आयोजन छीने जाने के बाद ईडन के पास अब दक्षिण अफ्रीका बनाम आयरलैंड (15 मार्च), नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड (18 मार्च) और जिम्बाब्वे बनाम केन्या (20 मार्च) के रूप में तीन मैचों की मेजबानी का मौका रह गया है। भारत-इंग्लैंड मुकाबला बेंगलुरू स्थानांतरित किया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, February 7, 2011, 16:45 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+