Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट विश्व कप : प्रचार सामग्रियों से मिलेगी जयपुर को पहचान

जयपुर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भले ही आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का एक भी मुकाबला जयपुर में नहीं खेला जा रहा हो लेकिन यहां के बनाए गए झण्डे शनिवार से शुरू हो रहे इस क्रिकेट महाकुंभ में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में उपस्थिति दर्ज कराने में जरूर कामयाब होंगे।

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड सहित बांग्लादेश तथा भारत के कई क्रिकेट संघों ने जयपुर के एक व्यापारी चगनलाल एण्ड सन्स को झण्डे, कटआउट्स, मास्क, टी-शर्ट और पोस्टर्स उपलब्ध कराने के ठेके दिए थे।

चगनलाल एण्ड सन्स के राजीव अग्रवाल ने कहा, "विश्व कप में भाग ले रही सभी 14 टीमों के झण्डों की भारी मांग है। सरकार के आदेश के अनुसार हमने बांग्लादेश और श्रीलंका को झण्डें उपलब्ध कराए हैं।"

"विश्व कप के मुकाबले जिस जगह पर होंगे वहां के क्रिकेट संघों ने हमें ऑर्डर दिए हैं। प्रत्येक क्रिकेट एसोएिशयन झण्डे, कटआउट्स और अन्य चीजें खरीदने पर एक से डेढ़ लाख रुपये खर्च कर रहे हैं।"

इससे पहले, यह कम्पनी पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में सम्पन्न हुए फीफा विश्व कप और नई दिल्ली में सम्पन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों तथा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए झण्डे उपलब्ध करा चुकी है।

अग्रवाल ने कहा, "क्रिकेट विश्व कप में झण्डे और प्रचार के चीजों की उम्मीद से ज्यादा मांग है। हमने अब तक 30, 000 से अधिक झण्डे बेच दिए हैं और उम्मीद है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे इसमें और इजाफा होता जाएगा।"

अग्रवाल का कहना है कि मॉल, सिनेमा हॉल और होटलों में विश्व कप के लिए प्रचारक उत्पादों को खरीदने के लिए लोग कतारों में खड़े हैं।

अग्रवाल ने कहा, "जाहिर तौर पर भारतीय झण्डे सूची में शीर्ष पर हैं। इस समय फेस कट आउट ऑफ विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और यूसुफ पठान की काफी मांग है।"

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में विश्व कप का आयोजन 19 फरवरी से दो अप्रैल तक होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+