Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन को हमारे लिए विश्व कप जीतना चाहिए : कपिल

कपिल ने एक कार्यक्रम पावर प्ले के दौरान कहा, "हम सचिन के लिए जीतना चाहते हैं। हम सचिन के लिए जीतना चाहते हैं। मीडिया यह बात बार-बार कह रहा है। हम सभी जीतना चाहते हैं। बेशक सचिन जीतना चाहते हैं। लेकिन अगर आप बार-बार यही पूछते रहेंगे कि क्या सचिन का सपना पूरा होगा तो वे क्या कहेंगे? मेरा मानना है कि सभी का सपना एक ही है।"

कपिल का कहना है कि एक व्यक्ति के ऊपर निर्भर रहने से टीम पर बुरा असर पड़ सकता है।

कपिल का कहना है, "मैं एक क्रिकेटर के रूप में एक व्यक्ति के ऊपर निर्भर रहना नहीं चाहता। यह एक टीम गेम है और टीम एक साथ जीतती है।"

कपिल ने कहा, "यदि आप किसी एक खिलाड़ी के ऊपर निर्भर रहते हैं और उसके साथ कुछ गलत हो जाता है तो आपकी टीम पर इसका प्रभाव पड़ता है। मुझे लगता है कि सचिन को हमारे लिए विश्व कप जीतना चाहिए। वह हमारे लिए खेलेंगे इसलिए हमें उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 15, 2011, 15:00 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+