Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट विश्व कप : टीवी को मिलेंगे 1 अरब दर्शक

यह विश्व कप टेलीविजन पर मैच देखने वाले दर्शकों के लिए खास है क्योंकि ईएसपीए ने इस बार हाई डेफिनेशन (एचडी) तकनीक के जरिए मैचों का प्रसारण करने का फैसला किया है।

इसके अंतर्गत प्रसारणकर्ता ने प्रत्येक मैच के लिए मैदान में कम से कम 27 कैमरे लगाने की व्यवस्था की है। ये कैमरे 80 फुट ऊंचे फ्लडलाइट से लेकर मैदान के सतह तक से दर्शकों को पल-पल का नजारा दिखाएंगे।

विश्व कप से जुड़ी पल-पल की जानकारी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए ईएसपीएन ने 30 कमेंटेटरों की बड़ी फौज खड़ी की है, जो उसके चैनलों-ईएसपीएन, स्टार स्पोर्ट्स, स्टार क्रिकेट पर तीनों आयोजक देशों के सभी आयोजन स्थलों पर मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा टेलीविजन पर मैच नहीं देख पाने वाले लोगों के लिए ईएसपीएन ने अपनी क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो के जरिए लाइव अपडेट प्रसारित करने का फैसला किया है। क्रिकइंफो को दुनिया भर के सभी देशों में देखा जा सकेगा।

विश्व कप का रेडियो प्रसारण की जिम्मेदारी ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) को दी गई है। आकाशवाणी 32 मैचों की कमेंटरी करेगा जबकि श्रीलंका में रेडियो कमेंटरी की जिम्मेदारी एफएम देनारा और बांग्लादेश में राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता बेतार के जिम्मे होगी।

इसके अलावा ब्रिटेन में मैचों की कमेंटरी बीबीसी, दक्षिण अफ्रीका में एसएबीसी, न्यूजीलैंड में स्पोर्ट रेडियो, आस्ट्रेलिया में एबीसी और मध्यपूर्व में चैनल-2 करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+