टीम इंडिया का कोच बनने से वॉ का इंकार
आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद टीम इंडिया के कोच गैरी कर्स्टन का अनुबन्ध समाप्त हो रहा है।
वॉ ने कहा, "कर्स्टन टीम इंडिया का कोच बनने के लिए एक खास पसंद थे क्योंकि वह मीडिया की नजरों में नहीं थे। वह लो प्रोफाइल थे। कोचिंग उस समय परेशानी का सबब बन जाता है जब कोच टीम का चेहरा बन जाता है, उसे कई साक्षात्कार से गुजरना पड़ता है जो कि कोच का कार्य नहीं है। कोच का कार्य पृष्ठिभूमि में होता है। कर्स्टन ने अपने कार्य को बखूबी निभाया।"
वॉ ने कहा, "मैं खिलाड़ियों को सलाह देने के लिए इच्छुक हूं। मैं आस्ट्रेलियाई में ओलम्पिक के लिए खिलाड़ियों को तैयार कर रहा हूं। मैं इस काम से बहुत खुश हूं। मुझे यह चुनौती पसंद है। भारत के लिए कोचिंग करना चुनौतीपूर्ण है।"
वॉ ने कहा, "मुझे लगता है कि वहां हमेशा एक बेहतर विकल्प है। वहां अन्य कई भारतीय खिलाड़ी हैं जो इस काम को कर सकते हैं। मुझे लगता है कि यह कार्य किसी लो प्रोफाइल व्यक्ति के लिए है। मेरा मानना है कि यह कार्य सौरभ गांगुली और वॉ के लिए नहीं है जो पहले से ही मीडिया में हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications