वुड्स ने ट्विटर पर ट्वीट किया, "मैं यह जानता हूं कि इस तरह मैदान पर थूकना अविवेकपूर्ण है। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।"
उल्लेखनीय है कि रविवार को वुड्स को स्थानीय टीवी चैनलों और यू ट्यूब पर स्पष्ट रूप से थूकते देखा गया था। यूरोपीय टूर आयोजकों ने कहा था कि वह वुड्स द्वारा इस तरह की हरकत करना टूर्नामेंट के नियमों का उल्लंघन है, उन्हें जुर्माना भरना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।